फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मर्दानी बनी छात्रा, छेड़खानी पर युवक को पकड़कर पीटा

मर्दानी बनी छात्रा, छेड़खानी पर युवक को पकड़कर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मर्दानी बनी छात्रा, छेड़खानी पर युवक को पकड़कर पीटा
ढबारसी। कालेज से घर जा रही इंटर की छात्रा से बाइक सवार युवक ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को गाड़ी में बैठा लिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक को सौंपने के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सोमवार की दोपहर कालेज की छुट्टी होने पर इंटर की छात्रा अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार युवक ने छात्रा से छेड़खानी करने लगा। बताया जाता है कि युवक का हाथ लगने से छात्र सड़क पर गिर गई। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच मौके पर 100 डायल पुलिस पहुंच गई और आरोपी युवक को गाड़ी में बैठा लिया। वहीं जानकारी होने पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक को सौंपने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। जिसे देख कर 100 डायल पुलिस आरोपी युवक को लेकर चली गई। लेकिन थाने पहुंचने से पूर्व ही दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर आदमपुर शैलेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि 100 डायल पुलिस ने छेड़खानी की सूचना दी थी लेकिन थाने में कोई पक्ष नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed