फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दिल्ली के युवक की गंगा में डूबने से मौत

दिल्ली के युवक की गंगा में डूबने से मौत

Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के युवक की गंगा में डूबने से मौत
गजरौला। दिल्ली से तिगरीधाम घूमने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। शव बरामद होने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दिल्ली के बुद्धि बिहार फेज टू निवासी जतिन शर्मा (22) पुत्र प्रमोद शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए आया था। चारो दोस्त रविवार की दोपहर घूमते हुए तिगरी पहुंच गए और स्नान करने लगे। इस दौरान जतिन गंगा में डूब गया।
विज्ञापन

दोस्तों ने युवक के फोन से ही परिजनों को जतिन के डूबने की सूचना दी। शाम को ही परिजन तिगरी पहुंच गए। तलाश करने पर भी युवक का कोई पता नहीं चला। आरोप है कि पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया और दो दिन आकर देखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर पुलिस को गंगा में टापू पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में बाहर ले आई। मृतक युवक की शिनाख्त रविवार को जतिन शर्मा के रूप में परिजनों ने की।
जतिन का शव पुलिस को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पड़ा मिला। इसके बाद परिजन शव को बाहर लेकर आए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और उसका पंचनामा भरा जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।

----------------------------
रविवार को दिल्ली निवासी युवक गंगा में डूब गया था। दोस्तों ने तलाश की थी, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को एक शव मिला, उसकी शिनाख्त जतिन शर्मा के रूप में हुई थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - रविंद्र सिंह, एसओ गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed