{"_id":"59d7e89b4f1c1bd9798b52f5","slug":"101507322011-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र में धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध खनन
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों का प्रयोग कर खनन माफिया पुलिस प्रशासन के आंखों में धूल झोंक रहे हैं। बिना रायल्टी जमा किए कार्यों को अंजाम दिए जाने से खनन राजस्व को भारी चूना लगाया जा रहा है। बावजूद इसे रोकने के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
गजरौला क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा खनन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। थाना क्षेत्र के कई गांवों के जंगलों से खेतों से खनन किया जा रहा है। रायल्टी कहीं का जमा होता मगर खनन कहीं और कराया जाता है। इसी की आड़ में जेसीबी संचालक स्थानीय पुलिस से मिलकर पूरी रात खनन कार्य को अंजाम देते रहते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन अवैध रूप से मिट्टी न निकाली जा रही हो, जिससे राजस्व को भारी चूना लग रहा है। लोगों का कहना है कि यदि रात में छापामारी की जाए तो कई जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी जा सकती है। क्षेत्र के गांव फौंदापुर, भानपुर, सलेमपुर रोड, खादगूजर रोड व तिगरी समेत कई क्षेत्रों में खनन का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। एसडीएम गंभीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन हो रहा हो तो ग्रामीण मुझे फोन करें। कड़ी कार्रवाई तत्काल कराई जाएगी।