{"_id":"5e5fe88e8ebc3ef4060f9419","slug":"crime-meeting-in-thana-jpnagar-news-mbd34217485","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम मीटिंग में हसनपुर, गजरौला और डिडौली इंस्पेक्टर को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम मीटिंग में हसनपुर, गजरौला और डिडौली इंस्पेक्टर को फटकार
अमरोहा पुलिस आफिस में क्राइम मीटिंग लेते एसपी डॉ विपिन ताडा साथ में एएसपी और सीओ।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेवार अपराध की समीक्षा की। हसनपुर, गजरौला और डिडौली थानाक्षेत्र में बढ़ते अपराध पर उनका पारा चढ़ गया। तीनों इंस्पेक्टर को जमकर लताड़ लगाई। अपराध पर अंकुश लगाने का आखिरी मौका दिया। अपराध नियंत्रण में नाकाम रहने पर थानेदारी से मोह छोड़ देने की नसीहत दी। एसपी के तेवर देख अन्य थानाध्यक्षों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
मंगलवार की रात पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी डॉ. विपिन ताडा ने क्राइम मीटिंग ली। करीब 11 बजे शुरू हुई मीटिंग तड़के चार बजे तक तक चली। इस दौरान एसपी ने थानावार अपराध की समीक्षा की। प्रत्येक थानेदार से उनके थाने में दर्ज मुकदमों की विवेचना की प्रगति जानी। कहा कि विवेचना करने में कोई हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। समय रहते अदालत में चार्जशीट दाखिल करें। उन्होंने कहा कि जो घटनाएं लंबित हैं उनका शीघ्र खुलासा किया जाए। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। कहा कि अभियान चलाकर वांछित और जिला बदर बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। जनता को बेहतर पुलिसिंग देने के लिए अपराध नियंत्रण बेहद जरूरी है। इसके लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने हसनपुर, डिडौली और गजरौली में हुई चोरी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। तीनों इंस्पेक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण कर बेहतर परिणाम दें अन्यथा कुर्सी का मोह छोड़ दें। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ कुलदीप सिंह कुकरेती समेत तमाम थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।