फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

मनी ट्रांसफर एजेंट ने 1.33 लाख हड़पे, अमानत में खयानत का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा। एक मनी ट्रांसफर कंपनी के एजेंट ने युवक से तीन साल पहले 1.33 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव कलाली निवासी सोनू कुमार वेस्टर्न यूनियन कंपनी से जुड़े हैं। जबकि अमरोहा के मोहल्ला कोट निवासी हनी अरोड़ा तेजस्ट्रन यूनियन कंपनी का मनी ट्रांसफर एजेंट है। सोनू का आरोप है कि 29 मार्च 2019 को वेस्टर्न यूनियन कंपनी द्वारा 67,576 रुपये हनी अरोड़ा के जरिए फर्म साईं रेडीमेड गारमेंट के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ये रुपये सोनू कुमार ने हनी अरोड़ा से मांगे तो उसने वेस्टर्न यूनियन कंपनी की तरफ से प्रॉब्लम होने की बात कही और कुछ दिन बाद रुपए देने का वादा किया था। जिसके बाद हनी अरोड़ा रुपए देने को टालमटोल करता रहा। इसके बाद हनी अरोड़ा ने उसे झांसे में लेकर 68,175 रुपये और अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

हनी अरोड़ा ने 15 दिन के बाद रुपए देने की बात कही थी लेकिन 3 साल गुजरने के बाद भी उसने रुपये नहीं दिए। सोनू कुमार का आरोप है कि एक दिन वह रुपए लेने के लिए हनी अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो वह उनसे झगड़ा करने लगा। सोनू ने नगर कोतवाली में शिकायत की थी। 10 दिसंबर 2021 की दोपहर सोनू कुमार अपने गांव कलाली के निकट अतरासी रोड पर खड़ा था। तभी हनी अरोड़ा अपने वाहन से आते हुए दिखा। इस दौरान सोनू कुमार ने अपने रुपये के बारे में पूछा तो हनी अरोड़ा ने उससे गाली-गलौज की। इसकी शिकायत भी सोनू ने पुलिस से की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान सोनू कुमार ने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हनी अरोड़ा के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज की गई है। सोनू कुमार ने 1,33,357 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है, मामले की जांच की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed