{"_id":"5e385cd48ebc3e680d0cb625","slug":"crime-jpnagar-news-mbd338612782","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर ने बकरे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर ने बकरे को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया (अमरोहा) डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जंगली जानवर की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक गांव में बकरियों पर हमला बोल रहा है। वन विभाग के अफसर चुप्पी साधकर बैठे हैं। अब हटव्वा माफी गांव में किसान के घर बंधे बकरे को मार डाला। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटव्वा माफी गांव में किसान मरगूब का परिवार रहता है। रविवार की रात उनके घर में बकरा बंधा हुआ था। किसी समय जंगली जानवर घर में घुस आया और बकरे की गर्दन पर हमला कर मार डाला। आहट होने पर किसान की आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया। लिहाजा ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों को शोर सुनकर जानवर जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले जंगली जानवर सैतली, टिकिया, हरियाना और श्यौनाली गांव में 25 बकरियों को मार चुका है। जंगली जानवर लगातार बकरियों पर हमला कर रहा है। वन विभाग चुप्पी साधकर बैठा है। वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों के द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली है।