फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

गोशाला में 61 गोवंशों की मौत के मामले में 50 हजार का इनामी ताहिर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime,amroha
अमरोहा। सांथलपुर गोशाला में 61 गोवंशों की मौतों का जिम्मेदार ताहिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गईं थीं। डीआईजी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल ताहिर को रजबपुर पुलिस की कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले वीडीओ और ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के सांथलपुर गांव में स्थित सरकारी गोशाला का संचालन ग्राम प्रधान रामौतार और ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस की देखभाल में चल रहा था। जिसमें 188 गोवंश मौजूद थे। चार दिसंबर को इस गोशाला में हरा चारा (बाजरा) खाने से 61 गोवंशों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक गोवंश बीमार हो गए थे। बड़ीं संख्या में गोवंशों की मौत से शासन तक हड़कंप मच गया था। इस मामले में डीएम बीके त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया था। विकास खंड अधिकारी गंगेश्वरी रेणु कुमारी के चारे की सप्लाई करने वाले ताहिर और उसे साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बीडीओ का आरोप था कि ताहिर ही अपने साथियों के साथ गोशाला में चारा लेकर आया था। चारा खाने के बाद अचानक गोवंशों की हालत बिगड़ने लगी और करीब 61 गोवंशों की मौत हो गई। एफआईआर में ये भी आरोप लगाया गया कि ताहिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत दो वर्गों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व लोकशांति भंग करने के उद्देश्य से गोवंशों के चारे में जानकर जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी हत्या की है। घटना के तुरंत बाद ताहिर मौके से फरार हो गया था। डीआईजी शलभ माथुर ने मुख्य आरोपी ताहिर की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्ले ने बताया कि गोवंशों की मौतों के जिम्मेदार ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मालूम रहे कि इस मामले में जुड़े आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) अनस निवासी हसनपुर, महेश सिंह, शीशपाल सिंह निवासी सांथलपुर थाना आदमपुर, नौ सिंह निवासी औगपुर, सहदेव, अमरजीत, नेमपाल निवासी सिमथला और इमरान निवासी खैलिया पट्टी थाना रहरा को गिरफ्तार कर छह अगस्त को जेल भेजा जा चुका है। ग्राम प्रधान रामौतार सिंह को रविवार को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed