फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Moradabad News : Pradhan arrested in the death of 61 cows

Moradabad News : 61 गोवंशों की मौत में प्रधान गिरफ्तार, फरार ताहिर अब 50 हजार का इनामी

Mon, 08 Aug 2022 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:39 AM IST
सार

Moradabad News : एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि ताहिर की तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के मुताबिक ताहिर की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
Moradabad News : Pradhan arrested in the death of 61 cows
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांथलपुर में ग्राम पंचायत की गोशाला में 61 गोवंशों की मौत और बड़ी संख्या में पशुओं की हालत बिगड़ने के मामले में ग्राम प्रधान रामौतार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से फरार चल रहे चारे की सप्लाई देने वाले किसान ताहिर पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है।

विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि ताहिर की तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के मुताबिक ताहिर की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। शनिवार को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस बीच ग्राम प्रधान रामौतार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सांथलपुर की गोशाला में बृहस्पतिवार को चारा खाने के बाद 61 गोवंशों की मौत हो गई थी। चारे की आपूर्ति करने वाले किसान ताहिर समेत कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबीस घंटे में दोगुनी हुई इनाम की राशि
मुरादाबाद। सांथलपुर में ग्राम पंचायत की गोशाला को चारे की आपूर्ति करने वाले किसान ताहिर को 61 गोवंशों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस के हत्थे न चढ़ने पर एसपी ने शनिवार को ताहिर पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि रविवार को इनाम की राशि 50 हजार रुपये कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed