फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,amroha
गजरौला। खेत पर सिंचाई कर रहे युवक पर गांव के ही दूसरी बिरादरी के लोगों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर युवक के परिजनों को आता देख आरोपी भाग गए। युवक के परिजनों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष घायल को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। सीएचसी में उपचार के बाद घायल को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के शाहपुर उर्फ साहबपुर गांव का है। गांव निवासी संजीव कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। रनजीत ने बताया कि उनका छोटा भाई संजीव बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही दूसरी बिरादरी के लोग आए। सभी फावड़ा, चाकू और डंडा लिए थे। आते ही संजीव को पेड़ से बांध कर चाकू, लाठी, डंडे से हमलाकर उसे घायल कर दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच वह खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन

उनके सामने भी आरोपी संजीव के साथ मारपीट करते रहे। शोर मचाने पर आरोपी संजीव को छोड़कर भाग गए। घायल को तुरंत सीएचसी ले गए। इसके बाद थाने में आरोपी रामवीर, महेंद्र, दिनेश और महेंद्र के बेटे के खिलाफ तहरीर दी। उधर सीएचसी में घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है। घायल के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में हंगामा भी किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विवाद बताया जा रहा है
गजरौला। युवक के साथ हुई घटना की वजह छह माह पूर्व हुए विवाद को बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि संजीव का दोस्त नन्हे है। नन्हे का रिश्तेदार खाद गुर्जर निवासी युवक दूध की गाड़ी चलाता है। वह शाहपुर उर्फ साहबपुर से दूध उठाता है। छह महीने पूर्व वह दूध उठाने गाड़ी लेकर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही दूसरी बिरादरी के रामवीर बुग्गी लेकर आ गए। उस दौरान रामवीर व नन्हे के रिश्तेदार में मारपीट हुई थी। संजीव ने बीच बचाव किया था। रामवीर को संजीव पर शक था कि उसने अपने दोस्त नन्हे का पक्ष लिया है। इसी रंजिश के चलते उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed