फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha,arrest

पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,amroha,arrest
मंडी धनौरा। चोरी की वारदात को अंजाम देने आए दो चोरों को चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस और एक नकली तमंचा बरामद हुआ। दोनों पर लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। चौकी इंचार्ज रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि रविवार की रात गश्त के दौरान स्टेशन रोड पर दो युवकों को घूमते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, सरिया, पेंचकस आदि बरामद किया गया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम अमन पुत्र गुड्डू निवासी मोहल्ला खेतान हसनपुर व नरेंद्र पुत्र रामवीर निवासी ग्राम बाहपुर सैदनगली बताया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों ने तीन दिन पहले गजरौला के तेजू कॉलेज से लैपटॉप चोरी किया था। दोनों पर हसनपुर व बुलंदशहर में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed