{"_id":"629e48068a508048bf3ac556","slug":"cricketer-yusuf-pathan-inaugurated-the-hospital-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yusuf Pathan: क्रिकेटर यूसुफ पठान ने किया अस्पताल का उद्घाटन, प्रशंसकों के साथ खिंचवाई सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yusuf Pathan: क्रिकेटर यूसुफ पठान ने किया अस्पताल का उद्घाटन, प्रशंसकों के साथ खिंचवाई सेल्फी
Tue, 07 Jun 2022 12:31 AM IST
विजय पुंडीर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:31 AM IST
सार
अमरोहा में क्रिकेटर यूसुफ पठान ने फीता काटकर एक प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन किया। यूसुफ पठान के पहुंचते ही प्रशंसकों ने उऩ्हें घेर लिया। कई लोगों ने पठान के साथ सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन
क्रिकेटर यूसुफ पठान ने किया अस्पताल का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान सोमवार को अमरोहा में थे। पठान शहर में अल्फा डायगनोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। सेंटर में यूसुफ ने लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन
अमरोहा नगर के आजाद रोड पर सोमवार को अल्फा डायगनोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के उद्घाटन के लिए क्रिकेटर यूसुफ पठान का आगमन दोपहर करीब 1.45 बजे हुआ। पठान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस बीच यूसुफ पठान को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई। यूसुफ पठान के साथ भीड़ अस्पताल के भीतर घुसने लगी।
विज्ञापन
भीड़ ने यूसुफ पठान को घेर लिया। किसी तरह पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों ने यूसुफ पठान को अस्पताल के अंदर तक पहुंचाया। अंदर घुसने को लेकर भीड़ और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। करीब आधा घंटे बाद यूसुफ पठान अस्पताल से बाहर निकले तो प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें फिर से घेर लिया। कई प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली। इससे पहले क्रिकेटर यूसुफ पठान ने घूम कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को देखा। करीब 45 मिनट रुकने के बाद यूसुफ पठान दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
इसके बाद अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुई भीड़ के कारण बिजनौर रोड जाम से जूझ गया। बेतरतीब खड़े हुए वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गर्मी में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा कर वाहनों को गंतव्य के लिए भेजा। जिसके बाद राहगीरों ने भी राहत की सांस ली।
भीड़ इतनी हो गई थी कि क्रिकेटर को सेंटर से निकालना भी मुश्किल हो गया था। उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो रही थी। वह परेशान हो गए थे। इसी वजह से शायद वह अपना अधिक समय नहीं दे सके। भीड़ अधिक होने से पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए थे। यहां से जाकर वह गजरौला रुके, जहां डॉक्टर साहब ने उनसे मुलाकात की।
- अब्दुल मुतालिब (सेंटर संचालक के भाई)