{"_id":"68376cbb5f1b6b6663032a91","slug":"cricket-ground-became-an-arena-players-started-fighting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140792-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: क्रिकेट का मैदान बना अखाड़ा, खिलाड़ियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: क्रिकेट का मैदान बना अखाड़ा, खिलाड़ियों में मारपीट
Thu, 29 May 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 29 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
क्रिकेट खेलते समय किसी बात पर खिलाड़ियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को दौड़कर पीटा। कुछ ही देर में क्रिकेट का मैदान अखाड़ा बन गया। मैदान में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खिलाड़ियों के बीच मारपीट का यह मामला डिडौली में डीएनएस क्रिकेट मैदान का है। मंगलवार को मैदान में दो टीमों के बीच मैच चल रहा था। इसमें डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी फरदीन भी खेलने गया था। आरोप है कि फरदीन खेल के मैदान के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीकर मैदान में लौट रहा था। तभी यहां राजा, साहिब, आमिर, अरबाज उसके साथ गाली-गलौज की। फरदीन ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई।
किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बुधवार को वहाट्सएप ग्रुपों में वायरल करीब 43 सेकेंड के वीडियो में खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा सकता है। मारपीट के दौरान हमलावरों के हाथों में स्टंप भी देखे गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में राजा, साहिब, आमिर और अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।