फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cricket: Ahmed Turki Club team wins, thanks to Aditya Chahal's century

क्रिकेट : आदित्य चाहल के शतक से अहमद तुर्की क्लब की टीम जीती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Ahmed Turki Club team wins, thanks to Aditya Chahal's century
अमरोहा। डिडौली के डीएनएस मैदान में अहमद तुर्की क्लब ने रोमांचक मुकाबले में जीआरपी इलेवन को आठ रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अहमद तुर्की क्लब की जीत के हीरो आदित्य चाहल रहे, जिन्होंने 65 गेंदों में 126 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके शतक के दम पर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 197 रन बनाए। जवाब में जीआरपी इलेवन की टीम सात विकेट पर 189 रन ही बना सकी।
अहमद तुर्की क्लब की ओर से आदित्य चाहल ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और नौ छक्के लगाए। दूसरे छोर पर रमीज ने 39 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
विज्ञापन

दोनों बल्लेबाजों के योगदान से टीम 197 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। जीआरपी इलेवन की टीम की ओर से हैदर ने दो विकेट लिए, जबकि सुहैल और आलम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआरपी इलेवन की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद सलमान अकरम ने 37 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि सनीब ने 27 गेंदों में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से दबाव बढ़ता गया।

अहमद तुर्की क्लब की टीम की ओर से अदनान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। सलमान खान ने भी दो विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। अंतिम ओवरों में सुहैल ने 12 गेंदों में 28 रन बनाकर अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से आठ रन दूर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed