फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cow slaughter in Naugawan Sadat, remains thrown on the roadside, Bajrang Dal creates ruckus

Amroha News: नौगांवा सादात में गोकशी, सड़क किनारे फेंके अवशेष, बजरंग दल का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter in Naugawan Sadat, remains thrown on the roadside, Bajrang Dal creates ruckus
अमरोहा। अब नौगांवा सादात क्षेत्र में गोकशी करने के बाद अवशेषों को सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। अमरोहा-धनौरा मार्ग जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

माहौल गरमाता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं शांत किया। पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


यह गोकशी की घटना अमरोहा-धनौरा रोड स्थित एक कॉलेज के पास सड़क किनारे हुई। शनिवार की शाम लोगों ने सड़क किनारे गाय के अवशेष पड़े देखे। देखने से लग रहा था कि कुछ घंटे पहले ही गोवंशीय पशु का कटान किया गया था। इसके बाद अवशेषों को सड़क किनारे फेंक दिया गया। गाय का धड़ से अलग सिर भी मिला है। आरोपियों का इरादा माहौल खराब करना भी रहा है। गोकशी की घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला मंत्री विपिन शर्मा और जोया खंड के प्रखंड संयोजक देवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही को अवधभान भदौरिया और इंस्पेक्टर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर आ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल नेताओं का कहना है कि अमरोहा शहर से लेकर नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में गोतस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले गाय के बछड़े को वध से पहले बरामद किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ गए है। इस घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed