फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Covishield vaccine finished, vaccination stopped, people worried

Amroha News: कोविशील्ड वैक्सीन खत्म, टीकाकरण थमा, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Covishield vaccine finished, vaccination stopped, people worried
अमरोहा। जिले में कोविशील्ड खत्म होने के बाद एक बार फिर टीकाकरण थम गया है। जिले को करीब 14500 डोज मिली थी, जो खत्म हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन मांगी है। जिले में अभी करीब 6.55 लाख लोग तीसरे टीके से वंचित चल रहे हैं। 13 मार्च 2020 को जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। दूसरी लहर में मौतों का बढ़ता ग्राफ देख, टीकाकरण में तेजी आई। 18 साल से अधिक उम्र वाले लगभग शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है, लेकिन इन दिनों जिले में वैक्सीन का संकट छा गया, जिसके कारण साढ़े छह लाख से अधिक लोग तीसरे टीके से वंचित रह गए थे। 17 जनवरी 2023 को स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड टीके की 12500 डोज मिली थीं, जिसके बाद तीसरे टीके से वंचित लोगों को टीका लगाया शुरू किया गया। बाद में 2 हजार डोज और मिलीं। लोगों ने टीकाकरण को लेकर जागरूकता दिखाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों की बात करें तो मंगलवार को टीकाकरण के लिए केवल 200 डोज बची थीं, जो केंद्रों पर दोपहर तक खत्म हो गईं। ऐसे में दोपहर बाद लोगों को केंद्रों से वापस लौटना पड़ा। अब कोविशील्ड वैक्सीन खत्म होने के कारण टीकाकरण थम गया है। लोग बूथों तक पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें वैक्सीन खत्म होने की बात कह वापस भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं जिले के किसी प्राइवेट अस्पताल में भी कोरोना का टीका नहीं लग रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि विभाग को पत्र लिखकर वैक्सीन मांगी गई है।
विज्ञापन


ये है जिले में टीकाकरण की स्थिति
जिले में 1529095 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 1492604 यानी 97.61 प्रतिशत को पहली डोज लगी है। दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 1472267 है, जिसका प्रतिशत 96.3 है। ऐसे ही 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य 77951 रखा गया था लेकिन पहला टीका लगवाने वाले बच्चों की संख्या लक्ष्य से अधिक 80537 यानी 103.31 फीसदी रही। दूसरी डोज केवल 69469 बच्चों ने लगवाई है। ऐसे ही जिले में 15 से 17 साल के किशोरों के टीकाकरण के लिए 129066 लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 109350 यानी 84.72 फीसदी ने पहला टीका लगाया है। जबकि दूसरा टीका 99576 यानी 77.15 फीसदी ने लगवाया है। 18 साल से अधिक उम्र वालों के टीकाकरण का लक्ष्य 1322078 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 1302721 यानी 98.54 फीसदी ने पहला टीका लगवाया। साथ ही 1303222 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। इसका प्रतिशत 98.6 रहा। जबकि बूस्टर डोज लगवाने वालों का लक्ष्य 1001278 रखा गया था। जिसकी सापेक्ष केवल 329851 यानी 33.9 फीसदी को ही तीसरा टीका लग सका है। जिले में अभी 6553427 लोग बूस्टर डोज से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed