फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Councilors sitting on strike against EO and Municipality

Amroha News: ईओ व पालिका के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Councilors sitting on strike against EO and Municipality
गजरौला। सभासदों ने ईओ पर पालिका में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने व पालिका के कर्मचारियों पर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वह धरने पर बैठ गए। पुलिस ने किसी तरह समझा कर धरना समाप्त कराया। थाने में एसडीएम से मिल कर सभासदों ने अपनी पीड़ा रखी। एसडीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि सभासदों के साथ बैठक कर उनकी शिकायत का निस्तारण करें।
विज्ञापन


पालिका बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंचने वाले सभासद इंदिरा चौक पर पहुंचे। यहां पर वह धरने पर बैठ गए। उन्होंने ईओ पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने बिजनौर के ठेकेदार को पालिका का ठेका दिया है। इस दौरान एक सभासद पति अशोक चौधरी रोने लगे। सभासदों ने कहा कि पालिका के कर्मचारी नागरिकों का शोषण करने में लगे हैं। लोगों का ठेला नहीं लगने दे रहे हैं। सभासदों के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। सभासदों को समझाया। जिसके बाद वह धरने से उठे। उन्होंने थाने में पहुंचीं एसडीएम चंद्रकांता से मिल कर अपनी बात रखी। एसडीएम ने ईओ गार्गी त्यागी को बुलाया। निर्देश दिए कि सभासदों की शिकायत का बैठक कर निपटारा किया जाए। ईओ का कहना है कि उन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed