फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cotton waste

कपड़ा फैक्ट्रियों के चलने के इंतजार में कॉटनवेस्ट कारखाने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
cotton waste
अमरोहा। लॉकडाउन-4 में मिली सहूलियत भी कॉटनवेस्ट कारखाने को रास नहीं आ रहा है। कारखाने खुल तो गए हैं लेकिन कतरन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। रेडीमेड कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रियों के बंद होने से कतरन की सप्लाई नहीं ठप है। ऐसे में कॉटनवेस्ट कारखाने की मशीनों को कतरन की खुराक नहीं मिल पा रही है। अब अमरोहा के करीब सवा तीन सौ कॉटनवेस्ट कारखाने को कपड़ा फैक्ट्रियों के चलने का इंतजार है। इसके बाद ही कारोबार दौड़ पाएगा।
विज्ञापन

जिले में छोटे बड़े करीब सवा तीन सौ कॉटनवेस्ट कारखाने हैं। हालांकि मौजूदा समय में चालू हालत में सवा सौ कारखाने की है। जहां कतरन से रुई तैयार की जाती है। जिसे यूपी समेत दूसरे प्रदेशों में सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा कॉटनवेस्ट में कतरन की सप्लाई और ट्रेडिंग के काम से कारोबारी जुड़े हैं। लॉकडाउन में कारखाने बंद पड़े रहे। कारोबार ठप रहा। हालांकि लॉकडाउन-4 में सरकार से कारोबारियों को सहूलियत मिली है। लेकिन कॉटनवेस्ट कारोबार को इससे अभी कुछ लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। इसकी वजह कतरन की सप्लाई है। रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्रियां अभी बंद है। इसके चलते कतरन नहीं निकल रहा है। बिना कतरन अमरोहा के कॉटनवेस्ट कारखाने शुरू नहीं हो सकते हैं। ऐसे में यहां के कारोबारी कपड़ा फैक्ट्रियों के चलने का इंतजार कर रहे हैं। कतरन की सप्लाई होने पर कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

यहां से जिले में आता है कतरन
- दिल्ली, लुधियाना, मुंबई, पानीपत में संचालित रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्रियों से
किस कारोबार से कितने कारोबारी जुड़े
- कतरन सप्लाई के काम से करीब 100 कारोबारी
- मशीन से रुई बनाने के करीब 325 कारखाने
- रुई की टेडिंग से जुड़े 20 से 25 कारोबारी
चार से पांच हजार मजदूर
अमरोहा। कॉटनवेस्ट कारोबार से करीब चार से पांच हजार मजदूर जुड़े हैं। जो कतरन की छटाई करने, ढुलाई करने, मशीन चलाने, पेस्टिंग करने आदि कामों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कॉटनवेस्ट का कारोबार कच्चे माल पर निर्भर है। कच्चा माल यानी कतरन रेडीमेड कपड़ा तैयार करने वाली फैक्ट्रियों से आता है। जो बंद है। ऐसे में बिना कतरन कारखाने कैसे चलेंगे।
- रिजवान पाशा, अध्यक्ष, कतरन एसोसिएशन
- नया माल तैयार करने के लिए कतरन की जरूरत है। कतरन मिलने पर ही मशीनें चलेंगी। अगर किसी के पास कतरन है भी वह इतनी मात्रा में नहीं है कि वह एक महीने मशीन चला लें।

- अहमद हसन, कॉटनवेस्ट कारोबारी
- कॉटनवेस्ट कारोबार पहले से ही वेंटीलेटर पर चल रहा था। लॉकडाउन में कोमा में पहुंच गया है। अगर कारखाने समय से चल पड़े तो अक्तूबर के बाद ही कारोबार रफ्तार पकड़ पाएगा।
- संदीप अग्रवाल, कॉटनवेस्ट कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed