{"_id":"5e73a74f8ebc3e768f661711","slug":"corona-virus-fear-suspected-girl-discharge-jpnagar-news-mbd3437252173","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 घंटे बाद युवती आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 घंटे बाद युवती आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना आशंकित युवती को करीब 40 घंटे बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। गुरुवार दोपहर वह अपने घर पहुंची। युवती को कोरोना आशंकित होने पर मंगलवार की रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। हालांकि युवती और उसके परिजनों को अभी सर्विलांस पर रखा गया है।
जिले की एक तहसील की युवती होली पर सात मार्च को स्विटजरलैंड से अपने घर आई थी। वह स्विटजरलैंड में कंप्यूटर इंजीनियर है। होली के तीन दिन बाद उसे खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने लगी। मंगलवार को वह एक प्राइवेट अस्पताल पहुंची थी। जहां डाक्टरों ने कोरोना की आशंका जताई। इसके बाद युवती को शाम आठ बजे के करीब जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। युवती का सैंपल लेकर कर जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। जहां से बुधवार रात रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट आई। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि युवती का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद गुरुवार दोपहर बारह बजे उसे आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया।
डेडलाइन के दो दिन बाकी
विदेश यात्रा से आने वाले लोगों को 28 दिन सर्विलांस पर रखा जाना है। इसमें चौदह दिन अतिसंवेदनशील होता है। स्विटजरलैंड से आई युवती के अभी चौदह दिन पूरे नहीं हुए हैं। वह सात मार्च को अपने घर पहुंची थी। ऐसे में चौदह दिन 21 मार्च को पूरे होंगे। इसलिए सर्विलांस टीम युवती और उसके परिवार के सदस्यों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ के पास आया पत्र, दौड़ी टीम
कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक सूचनाएं भी दी जा रही है। बुधवार को सीएमओ के पास रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र पहुंचा। पत्र शहर के एक मोहल्ले से भेजा गया था। पत्र में कहा गया कि उनके मोहल्ले में दो लोग इंग्लैंड से आए है, जिनकी तबीयत ज्यादा खराब है। इसके बाद सर्विलांस टीम उस पते पर पहुंची तो तबीयत खराब होने की सूचना गलत निकली। अलबत्ता दो लोग इंग्लैंड से आए जरूर थे, लेकिन उनके सर्विलांस के 28 दिन पूरे हो चुके हैं।