फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus fear seprate opd in district hospital

खांसी बुखार के मरीजों की अलग ओपीडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona virus fear seprate opd in district hospital
जिला अस्पताल परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड। जहां खांसी बुखार के मरीजों की ओपीडी चल रही है। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कोरोना वायरस को देखते हुए जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों के लिए नई व्यवस्था की गई है। इन मरीजों के लिए अलग से ओपीडी का इंतजाम किया गया है। ऐसे मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में देखा जा रहा है। जहां रोजाना पचास से साठ मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी और आईपीडी दोनों की व्यवस्था है। इसके अलावा इमरजेंसी भी चलती है। जहां रोजाना मरीज पहुंचते हैं। ओपीडी में हर तरह के मरीज पहुंचते हैं। यहां सर्दी जुकाम से लेकर गंभीर मर्ज के मरीज आते हैं। यही वजह है कि यहां मरीजों की खासी भीड़ रहती है। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नई व्यवस्था की है। खांसी बुखार के मरीजों को सामान्य ओपीडी में नहीं देखा जा रहा है। इन मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में ओपीडी का इंतजाम किया गया है। यहां फिजीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे मरीजों का इलाज यहीं हो रहा है। अगर यहां कोई आशंकित मरीज आता है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया जाता है। फिलहाल यहां रोजाना पचास से साठ मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed