{"_id":"5e7110dd8ebc3ea4ae7fba52","slug":"corona-virus-fear-fair-closed-jpnagar-news-mbd343505770","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की खौफ से पूरनपुर का नेजा मेला बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिडौली के गांव पूरनपुर के नेजा मेला में दुकानदारों को खदेड़ने के बाद मौजूद पुलिस कर्मी।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
जोया (अमरोहा)। कोरोना वायरस ही दहशत के चलते जिला प्रशासन ने पूरनपुर का नेजा मेला बंद करा दिया है। आयोजक भी प्रशासन के मानकों पर खरे नहीं उतर सके। कुछ लोग मेले में मीट की बिक्री करने लगे। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने अमल नहीं किया। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेले को बंद करा दिया गया है। तत्काल दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में वर्षों से नेजा मेले का आयोजन किया जाता रहा है। हर साल होली के बाद पहले मंगलवार को दो दिन मेले का आयोजन होता है। इस मेले में लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस फैलने की वजह से भीड़ एकत्र होने वाले आयोजनों पर पाबंदी लगा रखी है। लेकिन मेला आयोजकों के कहने पर प्रशासन ने एक दिन की अनुमति दी थी। इसमें भी जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों का हवाला दिया था। मंगलवार को मेला चल रहा था। तभी कुछ दुकानदारों ने मीट की बिक्री शुरू कर दी। पुलिस ने मीट की बिक्री रोकने को कहा। लेकिन वह नहीं माने। लिहाजा पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़कर भगा दिया। मेला आयोजक मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद डीएम के निर्देश पर पुलिस ने मेले को बंद करा दिया। तत्काल दुकान हटाकर भीड़ एकत्र नहीं करने की नसीहत दी। दोपहर बाद दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेले को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।