फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus effect : mini stadium closed

मिनी स्टेडियम में प्रवेश बंद, नहीं होंगे खेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
corona virus effect : mini stadium closed
अमरोहा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर के मिनी स्टेडियम (जीआईसी का मैदान) में प्रवेश बंद कर दिया गया है। स्टेडियम में अग्रिम आदेश तक कोई खेल नहीं खेले जाएंगे। छात्रों और नगरवासियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। स्टेडियम के गेट पर अग्रिम आदेश तक प्रवेश बंदी का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार एहतियात बरत रही है। शिक्षण संस्थाओं को दो अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा लोगों से भीड़भाड़ से बचने के लिए अपील की गई है। इसके मद्देनजर शहर के मिनी स्टेडियम पर खेलकूद प्रतियोगिताओं और अन्य आयोजनों पर पाबंदी लगा दी गई है। छात्रों और नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में स्टेडियम के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में कोरोना वायरस के प्रदूषण को रोकने के लिए राजकीय इंटर कालेज अमरोहा के मिनी स्टेडियम में किसी प्रकार के खेल नहीं खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार अग्रिम आदेश तक स्टेडियम में छात्रों और नगरवासियों का प्रवेश बंद रहेगा, लिखा गया है। यहां रोजाना सुबह शाम खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं। पाबंदी के आदेश से अंजान खिलाड़ी बुधवार की शाम स्टेडियम पहुंचे तो गेट बंद मिला। कुछ खिलाड़ी गेट फांदकर अंदर पहुंचे और अपना अभ्यास किया।
विज्ञापन

रोजाना कैंसिल हो रहे 60 से 70 टिकट
अमरोहा। कोरोना वायरस के प्रकोप से रेलवे भी अछूता नहीं है। कोरोना के दहशत के चलते लोग सफर पर निकलने से कतराने लगे हैं। यही वजह है कि टिकट निरस्तीकरण में वृद्धि हो गई है। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रोजाना 60 से 70 रिजर्व टिकट निरस्त हो रहे हैं। पिछले पांच दिनों में तीन सौ से अधिक टिकट रद्द हो चुके हैं। जबकि आम दिनों में 15 से 20 टिकट रद्द होते थे। वहीं टिकट रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। जहां आम दिनों में रोजाना औसतन 100 टिकट बुक होते थे। वहीं अब 70 से 80 हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में जमानत और दावा संबंधी मुकदमों की सुनवाई
अमरोहा। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायालय में भी सामान्य काम काज पर रोक लगा दी गई है। 21 मार्च तक न्यायिक कार्य नहीं होंगे। सिर्फ विशेष मामलों में जमानत और दावों संबंधी सुनवाई होगी।

ऑफर के बावजूद नहीं बढ़ रहे शौकीन
अमरोहा। शहर और देहात के लोगों ने खाने में भी परहेज शुरू कर दिए हैं। इसके चलते चिकन और अंडे की बिक्री में काफी गिरावट आ गई है। कोट चौराहा समेत अन्य जगहों के दुकानदार चिकन फ्राई पर ऑफर दे रहे हैं। बावजूद इसके खाने के शौकीन बढ़ नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed