फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus 28 people outsider

कोरोना वायरस - दस ’बाहरी’ के 28 दिन पूरे, दो सर्विलांस पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona virus 28 people outsider
अमरोहा। संदिग्ध मरीजों के मिलने के बाद कोरोना वायरस को लेकर देश में हड़कंप मचा हुआ है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जनवरी आखिर में जिले में चीन और चीन के रास्ते बारह से लोग आए थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस पर रखा था। दस बाहरियों के सर्विलांस के 28 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन दो बाहरियों की अभी भी मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

चीन से निकला कोरोना वायरस का दायरा दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन के बाद ईरान, इटली समेत दूसरे देशों में भी कोरोना वायरस के मरीज मिलने लगे हैं। हिंदुस्तान में कोरोना वायरस के छह केस सामने आ चुके हैं। वहीं संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के फैलने पर जनवरी के आखिरी हफ्ते में चीन और चीन के रास्ते में अमरोहा में बारह से लोग आए थे। इसमें कुछ स्टूडेंट भी शामिल थे। दो लोग तो अमेरिका से आए थे, लेकिन आते समय उनकी फ्लाइट चीन में रुकी थी। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को 28 दिन के लिए सर्विलांस पर रखा था। सुबह शाम सेहत महकमा इनकी मानीटरिंग करता रहा। इसमें दस बाहरियों की 28 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है। सभी बाहरी सामान्य हैं। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। दो लोग वापस अमेरिका लौट गए हैं। जबकि दो लोग अभी भी सर्विलांस पर है।
विज्ञापन

ईरान से लौटे छात्र की सूचना पर दौड़ी टीम
अमरोहा। सेहत महकमे को सोमवार को ईरान से एक छात्र के लौटने की सूचना मिली थी। सर्विलांस टीम ने छानबीन शुरू की तो छात्र बिजनौर का निकला। छात्र ने नौगांवा के मदरसे में पढ़ाई की थी। इसके अलावा छात्र छह फरवरी को हिंदुस्तान आया था। उस वक्त ईरान में कोरोना वायरस का कोई प्रभाव नहीं था। बाद में विभाग ने बिजनौर के सर्विलांस टीम को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed