फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona vaccine vaccine applied in 1970 out of 77240

77240 में से 1970 को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine vaccine applied in 1970 out of 77240
अमरोहा में कोरोना का टीका लगवाने के बाद रिपोर्ट कार्ड दिखाते बुजुर्ग। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। टीकाकरण के चले शुक्रवार को 7724 में से 1970 बुजुर्गों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। टीकाकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सदर एसडीएम और सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चलते शुक्रवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, रहरा, गजरौला, नौगांवा सादात समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 60 साल के 1400 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 244 को दूसरा डोज दिया गया।
विज्ञापन

चालीस अस्पतालों के 40 बूथों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण रोजाना की तरह सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। बूथों पर पहुंचे बुजुर्गों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया और बाद में वैक्सीन लगवाई। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया की जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकृत 7724 लोगों को टीका लगाया जाना था। लेकिन कुल 1970 ही टीका लगवाने पहुंच सके हैं। टीका लगवाने वालों में 1400 बुजुर्ग हैं। रविवार को छोड़कर सभी अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण जारी रहेगा जबकि जनपद के आठ निजी अस्पतालों में 250 रुपए में टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हर आशा पांच बुजुर्गों का करेंगी वेक्सीनेशन
अमरोहा। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के टारगेट को पूरा करने के लिए अब आशाओं को लगाया गया है। हर आशा बहन को पांच-पांच बुजुर्गों के टीका लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1480 आशा बहने हैं। उन्हें 7400 का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधियों, पंचायत राज विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed