फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona testing

अब सर्जरी को ट्रू नेट मशीन से होगी कोरोना की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona testing
अमरोहा। गर्भवतियों और दूसरे मरीजों को सर्जरी के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा। सर्जरी के लिए ट्रू नेट मशीन से मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी। दो घंटे में रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज अपनी सर्जरी करा सकेंगे। जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन आ चुकी है। दो पैथोलॉजिस्ट समेत आठ एलटी को ट्रेनिंग भी दे दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना की महामारी को देखते हुए बिना सर्जरी के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इसके चलते गर्भवतियों, आर्थों, पथरी आदि की सर्जरी के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने हर जिले में ट्रू नेट मशीन भेजने का फैसला किया है। नोडल अधिकारी डा. हरिदत्त नेमी ने बताया कि जिला अस्पताल में ये मशीन पहुंच गई है। इसके जरिए दो घंटे में सर्जरी के लिए आए मरीज का कोरोना टेस्ट हो जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज आसानी से सर्जरी हो जाएगी। टेस्ट के लिए दो पैथोलॉजिस्ट और आठ एलटी को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

अगर रिपोर्ट पॉजिटिव तो लखनऊ भेजा जाएगा सैंपल
अमरोहा। ट्रू नेट मशीन की जांच में अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो मरीज को आपरेशन हो जाएगा। लेकिन अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज का दोबारा सैंपल कर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इसमें टेस्ट के लिए नोज और थ्रोट में से किसी एक का सैंपल लिया जाएगा। इस मशीन से चौबीस घंटे में 48 सैंपल की जांच हो सकती है। इसका इस्तेमाल सिर्फ सर्जरी वाले मरीजों के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed