फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

न्यायिक अधिकारी के अर्दली, दो दरोगा सहित 32 लोग कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। अनलॉक थ्री में लोगों की बेपरवाही के कारण कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। जिले में शनिवार को फिर कोरोना के 32 केस मिले हैं। इसमें न्यायिक अधिकारी का अर्दली, दो दरोगा और एक अस्सी वर्षीय महिला शामिल है। जबकि पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से छह लोग पॉजिटिव हुए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 831 हो गई है। जबकि 257 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को नोएडा लैब से प्रतीक्षारत सैंपलों में से 84 की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 79 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 864 लोगों की जांच कराई गई। इसमें बछरायूं-गजरौला में तैनात दो दरोगा, न्यायिक अधिकारी का अर्दली और जोया की अस्सी वर्षीय महिला सहित चौदह लोग पॉजिटिव मिले। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से 33 लोगों की जांच कराई गई। इसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 32 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 831 हो गई है। जबकि 257 मरीज एक्टिव चल रहे है। वहीं स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल वैंटेश्वर रजबपुर से चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में टोटल 34541 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 33549 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 992 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed