{"_id":"5eed19fc8ebc3e4307072f69","slug":"corona-positive-jpnagar-news-mbd353054481","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव पिता के दो बेटों और आशा कार्यकर्ता समेत पांच कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव पिता के दो बेटों और आशा कार्यकर्ता समेत पांच कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। गुरुवार को बारह संक्रमितों के सामने आने के बाद दूसरे दिन भी जिले में पॉजिटिव केस पाए गए। शुक्रवार को जिले में दो भाई और आशा कार्यकर्ता समेत पांच नए कोरोना संक्रमित मिले। पांच में से तीन संक्रमित कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन सेंटर से विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। इनके संपर्क वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
शुक्रवार को लखनऊ पीजीआई से 72 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 57 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं दस लोगों का दोबारा सैंपल किया जाएगा। जबकि पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में दो भाई, एक आशा, दिल्ली से लौटा मजदूर और एक महिला शामिल हैं। दोनों भाइयों के पिता पहले से ही कोरोना संक्रमित हैं। वह गुड़गांव से लौटे थे। जहां वह एक फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं महिला का रिश्तेदार सफदरजंग हास्पिटल दिल्ली में पहले ही कोरोना पॉजिटिव आया था। पांचों संक्रमितों को वैंक्टेश्वरा के विम्स हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इनके क्लोज कांटेक्ट वालों की लिस्ट तैयार कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं लगातार पॉजिटिव केस बढ़ने से सेहत महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
दो दिन में 17 नए केस
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। गुरुवार को आई 225 सैंपलों की रिपोर्ट में बारह लोग संक्रमित पाए गए। वहीं शुक्रवार को 72 सैंपलों की रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 107 हो गई है।
विज्ञापन
स्वस्थ होकर दो मरीज घर लौटे
अमरोहा। दो दिनों से संक्रमित मरीजों के सामने आने के बीच शुक्रवार को एक अच्छी खबर भी रही। विम्स हास्पिटल से दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 29 रह गई है।