{"_id":"5ee66a1f8ebc3e42bf77f3f0","slug":"corona-positive-jpnagar-news-mbd3525006193","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ सैंपलों की आई रिपोर्ट, असिस्टेंट बैंक मैनेजर कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ सैंपलों की आई रिपोर्ट, असिस्टेंट बैंक मैनेजर कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अमरोहा। साठ सैंपलों की आई रिपोर्ट में एक और नया केस सामने आया है। असिस्टेंट बैंक मैनेजर सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले का रहने वाला ये संक्रमित मुरादाबाद के एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। रिपोर्ट आने के बाद मैनेजर के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं 57 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि दो लोगों के सैंपल रिपीट किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए रविवार तक 3042 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2742 सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। 2667 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 76 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को पीजीआई लखनऊ से 60 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी 57 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जबकि मुरादाबाद के एक बैंक में तैनात असिस्टेंट मैनेजर संक्रमित पाया गया है। बैंक कर्मी के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अभी 300 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक टोटल 67 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि नौ केस एक्टिव चल रहे हैं। उनका इलाज वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज में चल रहा है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी के मुताबिक मुरादाबाद के एक बैंक में तैनात असिस्टेंट मैनेजर रजबपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह गजरौला के संजीवनी अस्पताल में क्वारंटीन थे। दस जून को उनका सैंपल लिया गया था। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें रजबपुर के वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके परिजनों को भी क्वारंटीन कराया गया है। उनके सैंपल भी लिए गए हैं।