{"_id":"5f9881348ebc3e3b4b419dd1","slug":"corona-jpnagar-news-mbd367568914","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी जेल के आठ कैदी सहित 22 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी जेल के आठ कैदी सहित 22 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है। मंगलवार को अस्थायी जेल के आठ कैदी, स्वास्थ्य कर्मचारी सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अबतक 3890 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 247 केस एक्टिव चल रहे हैं।
मंगलवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 236 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 13 लोगों संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1126 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 9 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में डिडौली की अस्थाई जेल के आठ कैदी और स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर में कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3890 पहुंच गई है। कुल 247 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 155941 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1459 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 531 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।