फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

पुलिस और दमकल कर्मी सहित 67 लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। जिले में शनिवार को तीन पुलिस कर्मी, दो दमकल कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मी सहित 67 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2119 हो गई है। कुल 362 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 224 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 18 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 930 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 33 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि छह मरीज प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में तीन पुलिस कर्मचारी, दो दमकल कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा हसनपुर में 18 और सैदनगली में नौ पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शनिवार को जिलेभर में कोरोना के 67 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2119 हो गई है। कुल 362 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 84906 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1445 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed