फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 32 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। जिले में कोरोना वायरस लगातार लोगों की जान ले रहा है। शुक्रवार को भी कोरोना से बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार कोरोना वायरस फैलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जिले में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 1802 हो गई है। कुल 328 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकारी लैब में प्रतीक्षारत 156 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 8 लोगों कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1419 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 21 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि अमरोहा के तीन मरीज मुरादाबाद में संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितों में खल व्यापारी और धनौरा में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। जबकि 29 अगस्त को संक्रमित निकले धनौरा के 75 वर्षीय बुजुर्ग की शुक्रवार की सुबह टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुजुर्ग के परिवार में मां, पुत्र और पुत्रवधू सहित छह लोग संक्रमित हैं। उनकी बुजुर्ग मां की हालत भी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की मौजूदगी में बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर में कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1802 हो गई है। कुल 328 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 72703 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1275 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं मरीने वालों की संख्या 24 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed