{"_id":"5f4ff0a68ebc3e536c1bce1b","slug":"corona-jpnagar-news-mbd3612876100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 35 लोग निकले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 35 लोग निकले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दो सिपाही, मां-बेटी सहित 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1737 हो गई है। कुल 334 केस एक्टिव चल रहे हैं।
बुधवार को सरकारी लैब में प्रतीक्षारत 75 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 8 लोगों कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 930 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 25 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि दो लोगों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में दो सिपाही, मां-बेटी शामिल हैं। वहीं 25 अगस्त तो संक्रमित निकले 55 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार की शाम टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्कसों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि बुधवार को जिलेभर में 35 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1737 हो गई है। कुल 334 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 69711 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1104 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक कुल 1313 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं मरीने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है।