फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

बैंक मैनेजर और गर्भवती समेत 56 लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार को जिले में बैंक मैनेजर और गर्भवती महिला समेत 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें सरकारी लैब की जांच में 24 और एंटीजन टेस्ट में 27 लोग संक्रमित मिले। जबकि तीन लोग प्राइवेट लैब और दो लोग ट्रूनेट मशीन की जांच में पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1584 हो गई है। लेकिन एक्टिव केस की संख्या 308 रह गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं सैंपलों की संख्या की संख्या भी बढ़ा दी गई है। रविवार तक जिले में 63830 सैंपल किए जा चुके हैं। इसमें 62909 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी भी 921 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं रविवार को सरकारी लैब से आई रिपोर्ट में 24 लोग संक्रमित मिले। वहीं जिले में हुए एंटीजन टेस्ट में 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा प्राइवेट लैब की जांच में तीन और ट्रूनेट मशीन की जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन और कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1584 पहुंच गई है। इसमें से 1197 लोग स्वस्थ हो चुके है। अब एक्टिव केसों की संख्या 308 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed