फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

मुंबई से लौटे युवक को घर रखने के बजाय भाई ने कराया था आइसोलेट, निकला पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। मुंबई से ट्रक से घर लौटे युवक को उसके भाई ने जिला अस्पताल आईसोलेट कराया था, वह युवक कोरोना की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। युवक मुंबई में कांच की कारीगरी का काम करता है। शुक्रवार को आई 33 सैंपलों की रिपोर्ट में कारीगर पॉजिटिव निकला। जबकि 32 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। कारीगर को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से विम्स हास्पिटल भर्ती में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं कारीगर के परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। गांव को सील कर हॉटस्पॉट बना दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने 967 लोगों को सैंपल लिए थे। इसमें में से 900 की रिपोर्ट आ चुकी है। 868 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि इसमें दो साल की बच्ची समेत 33 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार तक 67 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक मुंबई में कांच कारीगर है। वह नौ मई की रात ट्रक से गांव पहुंचा था। परिजनों ने उसे घर में एंट्री नहीं दी। बाद में उसके भाई ने उसे जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। 11 मई के इसका सैंपल कराया गया। शुक्रवार को 33 लोगों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें 32 लोग निगेटिव निकले। जबकि कांच कारीगर कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई। रात में ही एसओ अरिहंत कुमार और डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन कराया है। एसओ के मुताबिक गांव को सील कर हॉटस्पॉट बनाया गया है। पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed