फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

मानकर ग्रामीण के शव को अंतिम संस्कार से रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव में पैंतालीस वर्षीय कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मेरठ में मौत के बाद परिजन उसका शव गांव ले आए। इसकी सूचना से स्थानीय प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस व एसडीएम गांव पहुंच गए। गांव से अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय शव को रास्ते में ही रोक दिया गया। तीन घंटे तक शव को सड़क किनारे ही रखा रहने दिया। रिपोर्ट निगेटिव होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति मध्यप्रदेश में मजदूरी करता था। होली के त्योहार पर वह घर आया था। उसका बेटा गुजरात में नौकरी करता था। आठ दिन पूर्व ही बेटा भी गुजरात से आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले चार दिनों से ग्रामीण को पैरों में दर्द व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई तो हसनपुर के निजी चिकित्सक को दिखाया। एक रात यहां एडमिट भी रहा। यहां से गुरुवार को मेरठ रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यहां कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल भी लिया गया। शनिवार सुबह को परिजन शव को अस्पताल से गांव ले आए। घर ले जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे।
विज्ञापन

इस बीच कोरोना संदिग्ध की मौत की सूचना पर एसडीएम विजय शंकर, तहसीलदार अर्चना शर्मा व कोतवाल आरपी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां एसडीएम ने अंतिम संस्कार को ले जाते हुए ग्रामीणों को रोक दिया और शव को रास्ते किनारे गांव के बाहर रखवा दिया। बाद में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। लेकिन लोग रास्ते में ही पहुंचे थे। एसडीएम के पास कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट पहुंच गई। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव है। इसलिए अंतिम संस्कार कराने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed