फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cooperative bank opens its coffers; loan disbursement increases two-and-a-half-fold in five years.

Amroha News: सहकारी बैंक ने खोला खजाना, पांच साल में ढाई गुना बढ़ा कर्ज का वितरण

Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cooperative bank opens its coffers; loan disbursement increases two-and-a-half-fold in five years.
अमरोहा। जिला सहकारी बैंक ने किसानों और समिति सदस्यों को खूब ऋण वितरण किया और उसकी वसूली की। पांच साल में ढाई गुना ज्यादा ऋण वितरण किया गया। इसके सापेक्ष सिर्फ 689 किसानों पर महज 683.69 लाख बकाया है।
विज्ञापन

बैंक के नोडल अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि जनपद में 15 बैंक शाखाएं हैं। बैंक के वर्षवार आंकड़ों के मुताबिक 2020 में 36380 सदस्यों को 21,849.05 लाख का ऋण वितरित किया गया था। अगले वर्ष यह बढ़कर 37533 सदस्यों को 24196.21 लाख हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में 42352 सदस्यों को 28581.67 लाख, जबकि 2023 में 57522 सदस्यों को 39294.37 लाख का ऋण दिया गया। इसी तरह साल 2024 में वितरण बढ़कर 69183 सदस्यों तक पहुंचा और रकम 47357.25 लाख रही। वर्ष 2025-26 में बैंक ने 52167 सदस्यों को 51111.87 लाख का ऋण वितरित किया। खास बात यह है कि बैंक ने वितरित ऋण की वसूली में भी बेहतर प्रदर्शन किया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 51,111.87 लाख के मुकाबले 50,428.18 लाख की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करीब 98.66 प्रतिशत ऋण राशि वापस बैंक के खाते में पहुंच चुकी है और केवल 683.69 लाख अवशेष बकाया है। बकाया राशि 689 सदस्यों पर है। बैंकों की ओर से आरसी जारी करने, संपत्ति कुर्क करने और संपत्ति नीलाम करने का आंकड़ा शून्य है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले छह वर्षों में बैंक के ऋण वितरण का दायरा लगातार बढ़ा है। 2020-21 की तुलना में 2025-26 में ऋण वितरण की राशि करीब ढाई गुना हो गई।

वहीं 2024-25 में सर्वाधिक 69,183 सदस्यों को ऋण वितरित किया गया। अब 689 सदस्यों पर अब भी 683.69 लाख की देनदारी है, जिसे वसूलना बैंक के लिए अगली चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed