फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Convenience: Now fat lumps will be operated in the district hospital

सहूलियत : अब जिला अस्पताल में होगा चर्बी की गांठों का ऑपरेशन

Fri, 15 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 15 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Now fat lumps will be operated in the district hospital
अमरोहा। जिले के मरीजों के लिए खुशखबरी है। अब जिला अस्पताल में ही लिपोमा यानी शरीर में चर्बी की गांठों के ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। मरीज को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन में तैयारियां पूरी कर ली है। 15 दिन पहले महिला विंग में दस बेड का आईसीयू भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार अपग्रेड हो रही हैं। इससे स्थानीय स्तर पर गरीब तबके की आबादी को खासी राहत मिली है। अस्पताल में आने वाले मरीज अब लिपोमा यानी शरीर पर चर्बी की गांठों का ऑपरेशन कराकर निकलवा सकते हैं। अस्पताल के सर्जरी विभाग में अन्य सुविधाओं के साथ ही लिपोमा के ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। लिपोमा के ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को अब निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि लिपोमा चर्बी की गोल या अंडाकार गांठ है। इसमें आमतौर पर दर्द नहीं होता है और यह त्वचा के ठीक नीचे बढ़ती है। लिपोमा 40 से 60 या किसी भी उम्र में यहां तक कि जन्म के समय भी कमर, हाथ, पैर, कंधे और गर्दन समेत शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं में लिपोमा के ज्यादा केस सामने आते हैं। अब चर्बी की गांठों का ऑपरेशन होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed