{"_id":"69c83fd61054c1b0b2055b08","slug":"consumers-grapple-with-gas-shortages-with-people-standing-in-queues-in-the-sun-and-businesses-also-affected-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160374-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैस किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता, धूप में लाइनों में लगे लोग, कारोबार भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैस किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता, धूप में लाइनों में लगे लोग, कारोबार भी प्रभावित
Sun, 29 Mar 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गैस की किल्लत के बीच शनिवार का दिन उपभोक्ताओं के लिए कुछ राहत लेकर आया। हसनपुर और मंडी धनौरा क्षेत्र में कई दिनों बाद लोगों को सिलिंडर मिल सके। हालांकि सप्लाई मिलने के बावजूद एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
गजरौला, जोया, बछरायूं, नौगावां सादात और अमरोहा शहर में भी शनिवार को उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसियों पर जुटी रही। सिलिंडर लेने, बुकिंग कराने और केवाईसी कराने के लिए लोग सुबह से दोपहर तक लाइन में खड़े रहे। दोपहर बाद कहीं जाकर भीड़ कुछ कम हुई। गैस की लगातार बनी कमी का असर छोटे-बड़े कारोबार पर है। विशेष रूप से स्ट्रीट फूड कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिजनौर रोड, आजाद रोड, आईएम कॉलेज चौराहा और कोट रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में लगने वाले अधिक ठेले और खोमचे अब आधे रह गए हैं। कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से कई विक्रेताओं ने अपना काम अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसी तरह होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर भी संकट गहराया हुआ है। गैस नहीं मिलने के कारण वह लकड़ी, कोयला और डीजल भट्टी का सहारा लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। इसके चलते खाने-पीने की चीजों के दामों में भी करीब दस प्रतिशत तक वृद्धि हो गई है। जहां कुछ दिन पहले 50 रुपये में मिलने वाली थाली अब 60 रुपये में मिल रही है।