{"_id":"663bd42cc4c9f5718d0eaa37","slug":"construction-of-ram-temple-is-the-greatest-achievement-of-this-era-yatindranand-giri-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-118308-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर का निर्माण इस युग की महानतम उपलब्धि : यतींद्रानंद गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर का निर्माण इस युग की महानतम उपलब्धि : यतींद्रानंद गिरी
Thu, 09 May 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 09 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आज पूरा विश्व सनातन संस्कृति को अपनाने के लिए लालयित हो रहा है। इस्कॉन जैसी भक्ति की संस्था दुनिया भर के लोगों को भगवत गीता की ओर मोड़ रही है। कहा कि राम मंदिर का निर्माण इस युग की महानतम उपलब्धि है। बुधवार को लखनऊ जाते समय वह अमरोहा में कुछ समय के लिए सर्वेश सैनी के आवास पर रूके, जहां उन्होंने यह बातें कहीं।
महामंडलेश्वर ने कहा कि आज युग बदल रहा है। यह सदी सनातन हिंदू संस्कृति की सदी कहलाएगी। आज दुनिया भर के लोग सनातन भारतीय संस्कृति की और आकर्षित हो रहे हैं। कहा कि सनातन संस्कृति ही सच्चे अर्थों में मानवीय संवेदना और धर्म का मूल है। सनातन हिंदू संस्कृति इंसान को इंसानियत का पाठ पढ़ती है।
उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में जाति प्रथा का अंत होना चाहिए। जो पिछड़े दलित है उनको समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए। जाति के आधार पर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। जिससे समाज कमजोर हो रहा है। जातिगत व्यवस्था समाप्त कर गरीबी के आधार पर सरकार की योजनाओं का संचालन होना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए दो बच्चों का कानून लागू होना चाहिए। दो बच्चों से ज्यादा होने पर सरकारी सुविधाएं नही दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण इस युग की महानतम उपलब्धि है। इस मौके पर आरएसएस के जिला व्यवस्था प्रमुख सिद्धार्थ अग्रवाल, रमेश कलाल, हरीशवीर सिंह, मनोज वर्मा, रामकुमार शर्मा, शोराम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।