फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Construction of 18 health sub-centres stalled due to lack of land

Amroha News: जमीन के अभाव में अटके 18 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of 18 health sub-centres stalled due to lack of land
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए जिले में 18 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाने हैं, लेकिन जमीन नहीं मिलने से योजना अटकी है। पांच उपकेंद्रों के लिए जमीन मिली भी है तो वह उपयुक्त नहीं है। जिला पंचायत ने सीएमओ को पत्र भेजकर जमीन तलाशने को कहा है। इसके लिए ग्राम प्रशासकों से भी संपर्क किया जा रहा है। शासन से 7.38 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है।
विज्ञापन

प्रत्येक उपकेंद्र के निर्माण पर करीब 41 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी जिला पंचायत की ओर से नामित संस्था को दी गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में किराए के भवनों में 49 सब सेंटर संचालित थे। इनमें 15 को ग्राम समाज की भूमि पर भवन बनाकर शिफ्ट कर दिया गया, जबकि 33 अब भी किराए के भवनों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम और आशा कार्यकर्ता ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार देती हैं। यहां एचआईवी, हीमोग्लोबिन, यूरिन, टाइफाइड, डेंगू-मलेरिया, पीलिया, वायरल और हेपेटाइटिस समेत 14 प्रकार की जांच की सुविधा है। 18 नए उपकेंद्र ग्राम समाज की भूमि पर बनने से किराए के भवनों की निर्भरता कम होगी और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। फिलहाल जमीन उपलब्ध नहीं होने से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में बनाए जाएंगे उपकेंद्र
अमरोहा। गजरौला ब्लॉक के खाईखेड़ा, रखेड़ा, सुनपुरा कला, जोया ब्लॉक के इकौंदा, चक्कालीलेट, शकरपुर समसपुर, हैबतपुर, प्रभुवन, असगरीपुर, धनौरा ब्लॉक के शहजादपुर, फौलादपुर, मुकारमपुर, नवाबपुर भूड़ तथा गंगेश्वरी ब्लॉक के मदारीपुर, दमगढ़ी, खनोरा, फतेहपुर खादर और मलकपुर शामिल हैं।

....
स्वास्थ्य विभाग ने पांच सब सेंटरों के लिए जो जमीन मुहैया कराई थी। वह उस श्रेणी में किसी के नाम ट्रांसफर नहीं हो सकती। अब दोबारा से जमीन तलाश करने के लिए पत्र भेजा गया है। अब एक भी सेंटर के लिए जमीन नहीं मिली है। हालांकि ग्राम प्रशासकों से भी संपर्क किया जा रहा है।
-डॉ. आरके सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed