फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constable and his female friend consumed poison after a dispute.

Amroha News: विवाद के बाद सिपाही और उसकी महिला दोस्त ने खाया जहर

Tue, 23 Jun 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Constable and his female friend consumed poison after a dispute.
डिडौली (अमरोहा)। जिले में डायल-112 पर तैनात एक सिपाही और उसकी महिला दोस्त ने आपसी विवाद के बाद जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत में सुधार है। वहीं सिपाही अस्पताल से अचानक लापता हो गया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र का रहने वाला सिपाही जिले में डायल-112 सेवा में तैनात है। वर्तमान में वह जोया क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। उसकी मुरादाबाद निवासी एक महिला से मित्रता थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों के बीच फोन पर फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला, सिपाही के आवास पर पहुंच गई। वहां विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सिपाही ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने उसे तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सिपाही के अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद महिला मित्र ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले प्राथमिक उपचार दिलाया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। उधर, सोमवार को सिपाही अस्पताल से बिना सूचना के चला गया। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed