{"_id":"62acdf6f5f4bd43ba5221bb4","slug":"congressmen-clash-with-police-for-taking-out-procession-jpnagar-news-mbd4317965181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की जा रही ईडी की पूछताछ के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने मुख्य डाकघर धरा दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बोले मोदी सरकार के जुर्म और अन्याय के आगे नहीं झुकेंगे। अन्याय को खत्म करके ही रहेंगे। जुलूस निकालने का प्रयास कर रही कांग्रेसियों में से पुलिस की झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें डाकघर से बाहर नहीं निकलने दिया।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर मोहल्ला कोट स्थित मुख्य डाक घर पहुंचे। यहां मोदी सरकार और ईडी की कार्रवाई खिलाफ धरने पर बैठ गए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा की मोदी सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी ज्यादा जुल्म और अन्याय कर रही है।
सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता के अहंकार में संविधान की मर्यादा भी भूल गई है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी को कई दिनों से मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है। राहुल गांधी को निराधार और मनगढ़ंत एवं बिना किसी सबूत और तथ्यों के व्यक्तिगत बदला लेने और राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर परेशान किया जा रहा है। मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेताओं पर जुल्म और सितम ढा रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को आईसीसी मुख्यालय में प्रवेश तक नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को बुरी तरह बेरहमी से मारा पीटा जा रहा है। बिना कोई कारण बताए उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में बंद किया जा रहा है। सत्य एवं सच्चाई की लड़ाई को दबाने के लिए केंद्र सरकार क्रूरता के साथ पुलिस बल का प्रयोग कर रही है, जो अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा कर रहा है। मोदी सरकार पूरी तरह बौखला गई है। कांग्रेस के नेताओं को ईडी द्वारा परेशान करा रही है। कांग्रेस पार्टी आजादी की कोक से निकली हुई पार्टी है, इस मोदी सरकार के जुर्म और अन्याय के सामने नहीं झुकेगी।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसियों ने कोट चौराहे से गांधी मूर्ति तक जुलूस निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसे लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, चौधरी शमीम अय्यूब, डॉ एमपी शर्मा, विनोद कुमार सक्सेना, ख़ुर्रम चौधरी, नरेंद्र सिंह, सचिन चौहान, खयाली राम राणा, जयपाल सिंह, हरिओम पुष्कर, वाहिद अली, मनोज कटारिया, इकबाल अंसारी, मोहसिन अली तुर्क, नदीम चौधरी आदि मौजूद रहे।