फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress will take out Jai Hind Yatra in Amroha, preparations underway

Amroha News: अमरोहा में कांग्रेस निकालेगी जय हिंद यात्रा, तैयारी

Mon, 02 Jun 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Congress will take out Jai Hind Yatra in Amroha, preparations underway
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के कैंप कार्यालय गजरौला में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने संविधान बचाओ सम्मेलन एवं जय हिंद यात्रा निकालने की रणनीति बनाई। संचालन हसनपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे कुंवर आसिम हुसैन साबरी ने किया।
रविवार को हुई बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर अहमद हमीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनपद अमरोहा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 जून तक संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन होगा एवं जय हिंद यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार संविधान को बदलना चाहती है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूरे भारत में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर अभिषेक गोयल ने कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आंदोलन करें तो लोगों की समस्याओं का निवारण हो सकेगा। जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि जो संविधान को बदलना चाहते हैं, जनता उन्हें जबाव देने की तैयारी में है। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष तारीक मोहम्मद खान, चौधरी सुखराज सिंह, असीम हुसैन साबरी, फैज आलम रायनी, हाजी खुर्शीद अनवर, विनोद कुमार सक्सेना, ओमप्रकाश पवार, शाहिद सिद्दीकी,सचिन चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed