फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress sandesh yatra

कांग्रेसियों ने निकाली पोल खोल संदेश यात्रा

Thu, 14 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 14 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
congress sandesh yatra
अमरोहा के बाजार से संदेश यात्रा निकालते शहर कांग्रेसी - फोटो : amar ujala
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पोल खोल कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली गई। बुधवार को प्रदेश सचिव हसन आरिफ अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई संदेश यात्रा को लकड़ा चौराहा पर प्रदेश महामंत्री कमलेश सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


शहर के रज्जाक, नौबतखाना, शाही चबूतरा, तहसील, जट बाजार, बड़ा बाजार, गंज, कटरा, शफातपोता होते हुए पालिका चौराहा पर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। हसन आरिफ अंसारी ने मोदी पर देश की जनता को गुमराह कर  गंगा जमुुनी तहजीब को खत्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा  केंद्र सरकार जनता पर आरएसएस की विचाराधारा थोपना चाहती है। कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर अली इमाम रिजवी, हरि सिंह मौर्य, हरीशवीर सिंह, अली हसनैन नकवी, चंदन नकवी, सीमा चौधरी, हाजी शबीह अहमद, मेराजुद्दीन, डा.चंद्रा, फरमान, डा.उस्मानी, कौसर, सईद खां, हबीब आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed