फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress members protested against the scrapping of MNREGA.

Amroha News: मनरेगा को निरस्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Congress members protested against the scrapping of MNREGA.
अमरोहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के मनरेगा को निरस्त करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करके अधिनियम कानून बनाया है। यह एक अत्यंत चिंताजनक और सुनियोजित साजिश करके कदम उठाया है। यह कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है। यह ऐतिहासिक अधिकार आधारित जन कानून को कमजोर करने और भारत के सबसे पहचाने जाने वाले कल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम और मूल्यों को मिटाने की एक सोची समझी राजनीतिक चाल है। पूरा देश जानता है कि मनरेगा का जन्म जन संघर्ष हुआ था। बीजेपी, आरएसएस राष्ट्रपिता की नाम को कानून से मिटाने का प्रयास है। इसे कांग्रेस पार्टी किसी भी की स्थिति में बर्दाश्त नहीं कर सकती।
विज्ञापन

इस दौरान निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, सचिन चौहान, फैज आलम राईनी, हाजी खुर्शीद अनवर, राजकुमार अरुण, मयंक कुमार गुर्जर, मनोज कटारिया, हरिओम पुष्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed