फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress

भाजपा देशद्रोही... देश की अगली प्रधानमंत्री हैं प्रियंका गांधी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
congress
अमरोहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाजपा पार्टी को देशद्रोही बताया। कहा, उसने देश को तोड़ने का काम किया है। प्रियंका गांधी के राजनीतिक तौर पर सक्रिय होने पर कहा कि वह देश की अगली प्रधानमंत्री हैं। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में कायराना हमले की कड़ी निंदा की। कहा कि हम सब इसके खिलाफ है। इस मसले पर पीएम मोदी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आजाद रोड स्थित एक मैरेज हॉल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कुछ किया वह देश के सामने हैं। जनता अब भाजपा को अहमियत नहीं देगी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध करने वालों को देशद्रोही करार देने पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। कहा कि देश को तोड़ने वाले लोग देशद्रोही होते हैं। कहा कि नंबर डॉयल से कुछ नहीं होगा। नंबर का चक्कर छोड़ों। उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे देश भक्त कब से हो गए। दरअसल भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है।
विज्ञापन

देश के मुसलमानों को पाकिस्तान की जरूरत नहीं
अमरोहा। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि देश का मुसलमान खुशहाल है। उसे पाकिस्तान की जरूरत नहीं है। अपने मसले को सुलझा लेगा। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ऐसा बयान देते हैं जिससे भाजपा को फायदा हो। पीएम नरेंद्र मोदी के बयान से पाकिस्तान में इमरान खान को लाभ मिल रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है यह दोनों मिलें हुए हैं। सीएए के मसले पर कहा कि पीएम मोदी मूल मसलों से ध्यान हटाना चाहते हैं। सीएए को लागू करने से देश के आधा से अधिक प्रदेशों से इनकार कर दिया है। केरल विधानसभा ने प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। ऐसे में सरकार की जिद समझ में नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed