{"_id":"65820017200687f398006fdf","slug":"congress-bharat-jodo-yatra-will-reach-amroha-district-on-25th-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-10682-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 25 को अमरोहा जिले में पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 25 को अमरोहा जिले में पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
विज्ञापन
गजरौला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को एक पैलेस में की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 दिसंबर से सहारनपुर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रहे हैं। 25 दिसंबर को यात्रा अमरोहा जिले में पहुंचेगी। जिसमें प्रदेश स्तर से लेकर अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में शकील चौधरी को पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया। आसिम हुसैन साबरी, वाहिद अली सैफी, मंसूर सलमानी, शेखर नागर, मक़सूद खां, अनुज मावी, इंतजार अली आदि मौजूद रहे। संवाद
मजदूरी करने गए परिवार के घर के ताले तोड़ हजारों की चोरी
गजरौला। मायापुरी मोहल्ला निवासी हेमराज मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह सर्दी के सीजन में रजाई भरने की मशीन चलाने का काम करते हैं। उनका कहना है कि दो महीने पूर्व वह घर के ताले लगाकर राजस्थान के बागड़ चले गए। जहां पर उन्होंने रुई भरने का काम किया। मंगलवार को वह वापस आए। इस दौरान उन्होंने देखा तो उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। बाइक भी नहीं मिली। उन्होंने हजारों की चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद