फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Concrete ghat will be built in Brajghat: Malik

ब्रजघाट में बनेगा पक्का घाट : मलिक

Sat, 15 Feb 2025 10:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Concrete ghat will be built in Brajghat: Malik
अमरोहा। जोया रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री व अमरोहा के प्रभारी मंत्री केपी मलिक का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने अमरोहा में होने वाले विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। वहीं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकजुट होकर तैयारी करने आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी और विधायक महेंद्र खड़गवंशी के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें, साथ ही पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाए। जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रजघाट में गजरौला की तरफ पर्यटन विभाग द्वारा पक्के घाटों के निर्माण की उम्मीद है, जिससे अमरोहा क्षेत्र के लोगों को भी हापुड़ की तरफ पक्के घाटों की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में पर्यटन विभाग को अमरोहा डीएम के माध्यम से प्रस्ताव भी भिजवाया गया है, शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही गजरौला ब्रजघाट गंगा घाट का विकास कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी हुए बजट में किसानों को विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं विकास कार्यों के लिए भी विशेष बजट जारी किया है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकस किया गया है, जिससे गरीब और मजदूर तबके के लोग आसानी से बच्चों को पढ़ा सकें और उपचार करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि गन्ना मूल्य बढ़ेगा या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन किसानों के हित में सरकार कार्य करेगी, किसी भी किसान मजदूर को भाजपा सरकार में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, रमेश कलाल, शुभम चौधरी, विकास बाबू, चौधरी भूप सिंह, राजपाल सिंह, मनीष दक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed