फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Complaint on Samadhan Day demanding PM housing

पीएम आवास की मांग को लेकर समाधान दिवस में फरियाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Complaint on Samadhan Day demanding PM housing
अमरोहा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में पीएम आवास के सब्सिडी के लिए लोगों को इंतजार है। मकान बनाने के लिए कार्यालयों में कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी है। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कई लोग आए। उन्होंने पीएम आवास के तहत मकान बनाने के लिए मदद की मांग की। डीएम उमेेश मिश्र के निर्देश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

केस एक
पीएम आवास के लिए फॉर्म भरा था, काफी दिन पहले जांच के लिए कुछ लोग आए थे, लेकिन अब तक रुपये नहीं मिल सके हैं। इसके चलते दिक्कत हो रही है। बारिश के दौरान बहुत परेशानी होती है। निशात, नई बस्ती, दानिशमंदान
विज्ञापन

केस दो
पक्का मकान नहीं है। अनुदान के लिए नगर पालिका और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में फॉर्म जमा किया है। लेकिन अब तक मकान के लिए मदद नहीं मिल सकी है। जोनी शर्मा, छंगा दरवाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
पक्का मकान नहीं होने से बहुत दिक्कत हो रही है। कार्यालयों का चक्कर काट चुका हूं कुछ लोगों ने सर्वे भी कर लिया है, अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी है। कुलवंत राणा, अहमद नगर

केस चार
कच्चा मकान गिर गया है। इसके चलते रहने के लिए दिक्कत हो रही है। कई बार कार्यालय में फरियाद कर चुकी हूं लेकिन आवास का लाभ नहीं मिला है। हर बार आश्वासन मिलता है लेकिन कुछ मदद नहीं मिली है। इंदरवती, मढै़या इब्ने हसन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed