फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   compain of congress workers

गांव और मोहल्लों में डटे रहें कांग्रेसी, आज लोगों से लेंगे विदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
compain of congress workers
अमरोहा। जय भारत महा संपर्क अभियान के दूसरे दिन कांग्रेस नेता गांव और शहर के मोहल्लों में डटे रहे। लोगों के हाल जान को जाने। गांव में सफाई अभियान चलाए। आशा, रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पूर्व सैनिकों के परिवार को सम्मानित किए। हालांकि बारिश के चलते कई जगहों पर कार्यक्रम स्थगित हो गया। कांग्रेसी नेता अब 21 अगस्त को पूरे दिन डटे रहेंगे। इससे पहले वह शाम लगभग सात बजे फेसबुक लाइव से पूरे दिन की अनुभव को साझा करेंगे। रात नौ बजे वह गांव और मोहल्ले से विदाई लेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि दूसरे दिन का कार्यक्रम सफल रहा। कांग्रेस के नेता गांव और मोहल्ले में लोगों के बीच रहे। बारिश के चलते कुछ जगहों पर कार्यक्रम में व्यवधान हुआ। गांव के लोगों ने कांग्रेसियों को अपने संग खाना खिलाया। उन्होंने बताया कि अब 21 अगस्त को आशा, रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पूर्व सैनिकों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा। गांव और शहर में प्रवास करने वाले नेताओं को रिपोर्ट तैयार करनी है उसे प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा। प्रदेश सचिव सचिन चौधरी शुक्रवार को पांयती कला गांव में लोगों के बीच समय गुजारे। लोगों के दरवाजे पर दस्तक दिए उनसे फसलों के बारे में जाना। इसके अलावा शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने नौगजा, चौक, मोहम्मदी सराय, पीरगढ़ और छेवड़ा मोहल्ले में लोगों से मिलें। कारोबार ठप होने के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed