फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   commision ask to block pramukh, why does jcb here

एनजीटी के कमीशन ने ब्लॉक प्रमुख से पूछा यहां जेसीबी क्यों

Sun, 03 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 03 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
commision ask to block pramukh, why does jcb here
गजरौला के ब्रजघाट चौकी के पीछे स्टॉक किया गया रेत व मौके पर खड़ी जेसीबी मशीनें ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रालियां। - फोटो : amar ujala
ब्रजघाट गंगा से रेत निकाल कर मां गंगा की गोद खोखली करने वालों पर अब एनजीटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) जोकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर काम करता है द्वारा गठित कमीशन ने शनिवार को ब्रजघाट गंगा किनारे लगाए जा रहे रेत के ढेरों की जांच की। करीब पांच घंटे की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस लौट गई।  इस दौरान ब्लॉक प्रमुख से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


गंगा में रात के अंधेरे में धड़ाधड़ जेसीबी गरजतीं हैं। प्रशासन इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। इस मामले में कुछ लोगों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अजीत शर्मा के जरिए याचिका दायर कराई थी। इस पर कोर्ट ने एक मार्च को जांच के आदेश भी जारी कर दिए थे। दो अप्रैल दिन शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कमीशन के सदस्य पीजी नगेरा, अधिवक्ता अजीत शर्मा के साथ थाना गजरौला पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से ब्रजघाट चौकी पहुंच कर पुलिस को साथ लेकर गंगा किनारे का करीब डेढ़ किलोमीटर का एरिया खंगाला। चौकी के पीछे करीब एक किलोमीटर की दूरी पर रेत के ढेर लगे हुए मिले। इतना ही नहीं मौके पर दो जेसीबी मशीन और दस से अधिक ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रालियां पाईं गईं। मौका मुआयना के दौरान चौकी के पास बनी चुंगी पर जांच पड़ताल की, रसीदें चेक की, हालांकि पूछताछ में टीम को चुंगी संचालक के बारे में कोई कुछ बताने के लिए राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हाल तब है जबकि ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी साथ थे और चुंगी भी चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही बनी हुई है। टीम ने जब चौकी इंचार्ज से संचालक के बारे में पूछा तो वह भी अनभिज्ञ बने रहे। इसके बाद टीम ब्रजघाट चौकी पहुंची। जहां ब्लॉक प्रमुख गजरौला मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो को बुला कर पूछताछ करने के बाद अपराह्न तीन बजे वापस दिल्ली लौट गई। 

पूछा स्टॉकिस्ट के पास जेसीबी क्यों खड़ी है
गजरौला। कमीशन के सदस्य जीपी नगेरा ने ब्लॉक प्रमुख हाजी भुट्टो को बुला कर पूछताछ की। लाइसेंस चेक किया। लाइसेंस स्टॉक का था। हाजी भुट्टो ने अपनी सफाई में टीम को बताया कि वह रेत निकालने का काम नहीं करते। बल्कि रेत का स्टॉक करके बिक्री करते हैं। उनके भाई मोहम्मद अली के नाम रेत के स्टॉक करने का लाइसेंस भी है। इतना ही नहीं टीम ने ये भी पूछा की जब स्टॉक का काम है तो मौके पर जेसीबी और ट्रक किसके हैं। इस पर हाजी  भुट्टो ने इंटरलॉकिंग की ईंट बनाने के काम का हवाला दिया। 

दिल्ली कोर्ट में सात अप्रैल को होगी बहस 
गजरौला। कमीशन बोर्ड के अधिवक्ता अजीत शर्मा ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिकाओं पर एक मार्च को जांच के निर्देश हुए थे। शनिवार को जांच पड़ताल की गई है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। जिनकी फोटोग्राफी भी की गई है। साक्ष्य कोर्ट में दाखिल किये जाएंगे। इस मुद्दे पर सात अप्रैल को कोर्ट में बहस होगी। उसके बाद ही कोर्ट के आदेश पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 


पूर्व सांसद ने सीएम से भी की थी शिकायत 
गजरौला। अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने भी ब्रजघाट घाट गंगा तट पर चल रहे रेत के खनन की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। शिकायती पत्र में कुछ खनन करने वालों के नाम खोलते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed